Bemetara | नाबालिग को बहलाफुसला कर पुणे और दिल्ली ले गया, दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


बेमेतरा: बेमेतरा के नांदघाट के चंदनू पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक द्वारिका बांधे ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसे भगाकर ले गया। वह नाबालिग को पहले दिल्ली और वहां से पुणे ले गया। इस दौरान उसने पीड़िता का कई बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता जब गर्भवती हो गयी तो वह शादी की बात से मुकर गया। पुलिस में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी थी और पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर द्वारिका बांधे को पकड़ लिया गया और उसके कब्जे से नाबालिग को छुड़ाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 (3) भादवि व 5ठ,6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023