Mahasamund | जंगल में खेल रहे थे जुआ, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, 5 लाख के साथ 11 आरोपी पकड़ाए

महासमुंद: खल्लारी के पास हाथीगढ़ गांव के जंगल में जुएं का जबरदस्त खेल चल रहा था। दांव पर दांव लग रहे थे, किसी को यह आभास ही नहीं था कि पुलिस सुदूर जंगल में भी रेड मार सकती है। पर मुखबिर की सूचना मिलने के बाद खल्लारी पुलिस टीम ने जुआ के फड पर छापा मारकर 11 लोगों को 5 लाख रूपये के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपियों के पास पुलिस ने 59 हजार 160 रूपए, एक स्कार्पियो वाहन, दस मोबाइल, दो मोटर साइकिल समेत कुल 5 लाख 29 हजार 360 रुपए जप्त किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाकर कार्रवाई की गयी है। पकड़े गए आरोपियों में अधिकांश बागबाहरा और आस-पास के गांव के लोग ही हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023