RAPE CASE | शिक्षिका को डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म, दो साल अत्याचार सहने के बाद पीड़िता ने पहुंचाया जेल

रायपुर। मंदिर हसौद में महिला शिक्षिका ने अपने सहकर्मी शिक्षक पर दुष्कर्म का अरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 2018 में पहली बार शिक्षक ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। उसके बाद दो सालों तक वह उसे बदनामी का डर दिखाकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। शिक्षिका ने हिम्मत जुटकार पुलिस की सहायता ली। आरोपी शिक्षक का नाम नवनीत बारीक बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023