RAIPUR | सूर्य देवता का ताप बढ़ने लगा, कई जिलों में पारा 41 डिग्री से ऊपर, जानिए आगे आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मार्च के आखिरी सप्ताह में सूर्य देवता का ताप बढ़ने लगा है। मंगलवार को राजधानी सहित दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री मुंगेली जिले में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम और शुष्क हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है। मंगलवार को बलौदाबाजार में 41.5, मुंगेली में 41.8. नया रायपुर में 41.0, रायगढ़ 41.4, दुर्ग 41.2, बिलासपुर 41.2, दर्ज किया गया। 

गर्मी बढ़ते ही अब सड़कें होनी लगी सूचनी
प्रदेश में मंगलवार को अधिकांश जिलों में पारा 39 डिग्री से 41 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वनांचल क्षेत्र बस्तर जिले के जगदलपुर में 38.8 और अंबिकापुर में 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को भी सूर्य देवता का ताप बढ़ता दिखा। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही दोपहर को सड़कें सूनी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023