पति से बात करते हुए घर से निकली महिला, चार दिन बाद छह टुकड़ों में मिला शव, हादसा या आत्महत्या, जानने में जुटी पुलिस

ग्वालियर: पोस्ट ऑफिस की महिला कर्मचारी का शव छह टुकड़ों में गुना म्याना स्टेशन के पास पड़ा हुआ। महिला पिछले 4 दिन से लापता थी। शव के हाथ-पैर, सिर सभी अलग-अलग पड़े हुए मिले हैं। आज दोपहर को महिला के पति गुना पहुंचकर कपड़ांे से अपनी पत्नी रितु के रूप में पहचान की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिशंकपुरम इलाके में रहने वाली रितु कसेरिया पोस्ट ऑफिस में नौकरी करती थी। वहीं उसके पति योगेश पेशे से डाॅक्टर हैं। वह पटना से पीजी कर रहे हैं, उनके दो बच्चे भी हैं। सभी कुछ ठीक था। 10 जून को रितु अपने पति से फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकली पर लौटकर नहीं आयी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और फिर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी। सूचना मिलते ही पति भी पटना से चला आया।

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उन्हें एक महिला का शव गुना म्याना स्टेशन के बाद टूकड़ों में मिलने की सूचना मिली। योगेश को जब पहचान के लिए बुलाया गया तो उसने रितु के कपड़ों को देखकर पहचाना की लाश उसकी पत्नी की ही है। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर खुदकुशी की है, तभी उसके टुकड़े हो गए हैं। पुलिस खुदकुशी के कारणों को तलाशने में जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023