RAIPUR | महिलाओं की गैंग ने पलक झपकते ही पार की ज्वेलरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस महिलाओं की तलाश में जुटी

रायपुर: खरीदारी करने के बहाने से ज्वेलरी शाॅप में धुसी महिलाओं ने पलक झपकते ही 75 हजार की ज्वेलरी पार कर दी। दुकानदार थोड़ा व्यस्त हुआ और महिलााओं ने सोने के गहने उड़ा दिए। उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी और अब पुलिस उन महिलाओं की तलाश में जुट गयी है।

मामला हीरापुर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी का है। मंगलवार को दो महिलाएं दुकान पहुंची और गहने देखने लगी। कुछ ही देर में महिलाओं ने सोने का 2 पत्ता, नोज पिन और का टॉप्स को पार कर दिया। उनके जाने के कुछ देर बाद दुकानदार को शक हुआ और जब तहकीकात की तो चोरी होने की बात पता चली। संचालक के अनुसार महिलाओं ने करीब 75 हजार की ज्वेलरी पार कर दी है।

ज्वेलरी संचालक की रिपोर्ट के आधाार पर कबीर नगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी हो जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023