By Election | मरवाही में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह, जानिए 3 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मरवाही उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता लाइन लगाकर वोट डाल रहे हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर ईवीएम जरूर खराब हुई, लेकिन उसे बदल दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 59.05 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में नजर आ रहा है। 11 बजे के बाद मतदान का प्रतिशत थोड़ा बढ़ा है। मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता है, ऐसे में संभावना है कि पिछली बार से ज्यादा मतदान होगा। आपको बता दें कि शाम 6 बजे तक वोटिंग का समय है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023