DHARM | आज है धनतेरस, इन चीजों का करें दान, कभी नहीं होगा आपको धन का अभाव

नई दिल्ली: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोना-चांदी, कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना शुभ होता है। धनतेरस पर नए सामान की खरीदारी के अलावा दान करने का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में पैसों की कमी नहीं होती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। धनतेरस के दिन इन चीजों का करें दान-

अनाज- मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर आप अनाज का दान करते हैं तो घर में अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है। अनाज दान करने के अलावा किसी गरीब को भी भोजन कराया जा सकता है। भोजन कराने के बाद दक्षिणा भी देना शुभ होता है।

लोहा- धनतेरस के दिन लोहे का दान बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोहे का दान करने से जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस दिन लोहा दान करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

कपड़े- धनतेरस के दिन कपड़ों का दान शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को गरीब को कपड़े दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

झाड़ू- धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन किसी मंदिर या गरीब को झाड़ू दान करने से धन-दौलत का अभाव नहीं होता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023