Raipur | ट्रक सर्विसिंग को लेकर ट्रांसपोटर्स और शो-रूम मैनेजर के बीच उपजा विवाद, तोड़फोड कर संचालक पर किया हमला, 5 कर्मचारी हुए घायल

रायपुर: ट्रक सर्विसिंग को लेकर ट्रांसपोटर्स और शो-रूम संचालक के बीच ऐसा विवाद उपजा की ट्रांसपोटर्स ने उत्पात मचाते हुए शो-रूम में जमकर तोड़फोड़ कर दी। ट्रांसपोटर्स का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ, उसने संचालक और कर्मचारियों पर हमला बोल दिया, जिससे संचालक समेत 5 कर्मचारी घायल हो गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार सत्या ट्रकिंग शोरूम में ट्रांसपोटर्स अपनी ट्रक की सर्विसिंग कराने आए हुए थे। गाड़ी की सर्विसिंग को लेकर ट्रांसपोटर्स और सेल्स मैनेजर के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष आपस में भी भिडऋ गए। विवाद बढ़ता देखकर आस-पास के ट्रांसपोटर्स भी पहुंच गए और उन्होंने शो-रूम में तोड-़फोड़ शुरू कर दी। वह शो-रूम में पथराव करने लगे और शोरूम के संचालक आशीष खेड़िया सहित 5 कर्मचारियों को घायल कर दिया।

आमानाका थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों पक्षों को शांत कराया गया। फिलहाल दोनों पक्षों से बयान के आधार पर आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023