YouTube में देखकर सेक्स चेंज करने की कोशिश की, शख्स की ज्यादा ब्लीडिंग होने से हुई मौत, 2 फॉर्मेसी के छात्र गिरफ्तार

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश नेल्लोर में सेक्स चेंज करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस प्रयास में 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे थे।

दोनों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एक निजी होटल में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी करने का प्रयास किया। लेकिन अंजाम बेदह खौफनाक हो गया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कामेपल्ली गांव की मृतक अपना लिंग परिवर्तन करवाने के लिए सोशल मीडिया पर बी फॉर्मा छात्रों के संपर्क में आया। दोनों ने कम खर्चे में उसकी प्रजनन अंगों सर्जरी कर देने का भरोसा दिलाया। वहीं युवकों की बात पर यकीन कर नेल्लोर के एक होटल में बुलाया। इसके बाद बिना बिना किसी चिकित्सकीय सावधानी के और बिना किसी योग्य चिकित्सक की देखरेख में प्रजनन अंगों को हटाने वाला ऑपरेशन किया गया।

पुलिस ने बताया कि मौत अत्यधिक रक्तस्राव और ब्लड रोकने के लिए दी गई दवाओं की ज्यादा मात्रा के कारण हुई। वहीं युवक की मौत होते ही छात्र मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक पीड़ित हैदराबाद में दिहाड़ी मजदूर था। 2019 में, उसकी शादी अपने चाचा की बेटी से हुई थी। हालांकि एक साल के अंदर ही 2020 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद ट्रांसजेंडर से मुलाकात होने के बाद युवक ने अपना सेक्स चेंज करवाने का फैसला लिया, जिसमें शख्स की मौत हो गई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023