RAIPUR | चरस की सप्लाई करते दो तस्कर हुए गिरफ्तार, 130 ग्राम चरस जब्त, पेड़ा बनाकर दे रहे थे धोखा

रायपुर: चरस को बेचने के लिए और पुलिस से बचने के लिए दो तस्करों ने चरस को पेड़े की शक्ल दे दी थी। पर डीडी नगर पुलिस ने दोनों तस्करों केा चरस की स्पलाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को 130 ग्राम चरस मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी की बंजारी नगर केन्द्रीय विद्यालय के पास दो लोग चरस की तस्करी कर रहे हैं। जब पुलिस ने वहां दबिश दी तो आरोपी नवीन वर्मा और शेख सरफराज चरस बेचते हुए पकड़े गए। उनके पास से 130.370 ग्राम चरस बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि चरस की कीमत लगभग 40 हजार रूपये है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नवीन को इससे पहले भी मारपीट और आबकारी के मामले में जेल भेजा जा चुका है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023