RAIPUR | आज भी खराब हो सकता है मौसम, वैज्ञानिकों ने किसानों को किया अलर्ट, जानिए आपके शहर का क्या हाल रहेगा

रायपुर: पिछले दो दिनों से प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी प्रदेश का मौसम खराब रहेगा। उन्होंने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चक्रीय चक्रवात की वजह से बदलाव हो रहे हैं। आज भी कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। शनिवार तक मौसम में बदलाव नहीं होगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ इलाकों में आज बूंदाबंदी और बिजली गिरने की संभावना भी है। किसानों को चेतवानी देते हुए उन्होंने कहा है कि ठंडी हवा और बारिश से चना, मसूर की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं गोभी-टमाटर जैसी सब्जियों पर भी इसका विपतरीत प्रभाव पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार आज ओलावृष्टि नहीं होगी। उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश में दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023