MURDER CASE | महिला के 3 पुरुषों से थे अवैध संबंध, 50 वर्षीय पति ने जब किया विरोध तो पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

हरदोई: उत्तरप्रदेश के हरदोई में 5 दिन पहले हुए 50 वर्षीय शख्स की हत्या का खुलासा हो गया है। अधेड़ की हत्या की साजिश उसकी अपनी पत्नी ने ही रची थी। पुलिस ने बताया कि महिला के 3 पुरषों के साथ अवैध संबंध थे, जिनका पति विरोध करता था। इस बात से नाराज पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी थी।

जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की थी तो महिला ने अपने पति की हत्या का आरोप अपने एक प्रेमी पर ही लगाया था। पर पुलिस ने जब विस्तृत जांच की तो पता चला कि हत्याकांड को अंजाम उसकी अपनी पत्नी ने ही दिया था। पुलिस ने पत्नी और उसके तीनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलग्राम इलाके का है। रामपुर के राम अवतार कश्यप की हत्या उसकी पत्नी चमेली और उसके प्रेमी ऋषिपाल और महिला के गांव के ही विजयपाल और रामसेवक ने मिलकर किया है।

पुलिस ने बताया कि विगत एक साल से महिला ऋषि पाल यादव के साथ रहती थी। वह 20 दिन पहले ही अपने पति के घर रहने आयी थी। रामअवतार और चमेली के बीच जोरदार बहस हुई। वह महिला के अवैध संबंधों से परेशन था। जिसके बाद चमेली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश का ताना-बाना बुना और कुल्हाड़ी से काटकर राम अवतार की हत्या कर दी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023