कलेक्टर पहुंचे चंदूलाल कोविड केयर हॉस्पिटल,  कोविड केयर का किया निरीक्षण – 30 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड बढ़ाये गए

दुर्ग: कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे  आज शाम चंदूलाल केयर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों के इलाज की स्थिति एवं साफ सफाई की व्यवस्था की स्थिति देखी।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त  ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुरूप अस्पताल में बेड बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके मुताबिक नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों की व्यवस्था भी की जा रही है।

कलेक्टर ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुरूप चिकित्सक एवं सफाई कर्मी कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।

आयुक्त श्री रघुवंशी ने बताया कि समय पर भोजन की सप्लाई दी जा रही है भोजन की सप्लाई, साफ सफाई की व्यवस्था की नियमित रूप से मोनिटरिंग की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023