गुलाबी बालों वाली इस खूबसूरत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल के लाखों हुए दीवाने – देखिये फोटोज यहाँ …

CIN NEWS | नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर खूबसूरत मॉडल्स की लोकप्रियता के किस्से आपने सुने होंगे। इसी तरह की एक बेहद खूबसूरत मॉडल इन दिनों छाई हुई है। यह मॉडल दिखने में बेहद आकर्षक एवं खूबसूरत है। इसकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हो चुके हैं। मगर ज़रा रुकिए !! यह मॉडल कोई असली महिला नहीं है बल्कि एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल है. जिसका नाम ऐताना लोपेज़ ( Aitana Lopez ) है। ऐताना के इंस्टाग्राम पर 137 k से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

इस बेहद आकर्षक एवं खूबसूरत मॉडल को क्लू लेस्स नामक कम्युनिकेशन एजेंसी ने बनाया है। ऐताना एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल है, जिसे 25 वर्षीय उत्साही महिला के लिए रूप में ढाला गया है। इस ऑनलाइन मॉडल का व्यक्तित्व एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की तरह सेट किया गया है। यह मॉडल फिटनेस वीडियो गेम्स जैसे विषयों पर बात करती है जिससे इसके फॉलोवर्स काफी प्रभावित होते हैं। इस मॉडल को डिजाइन करने वाले रूबेन क्रूज कहते हैं, यह इतनी वास्तविक लगती है कि लोग इसे सच मान बैठते हैं।

हर महीने की औसतन कमाई तीन लाख

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मौजूदा युग की बड़ी तकनीकी क्रांति है। इसमें संभावनाएं हैं तो आशंकाएं भी कम नहीं। सबसे बड़ी आशंका रोजगार को लेकर है। हालांकि ये आशंका निर्मूल भी नहीं है। अब बार्सिलोना की गुलाबी बालों वाली खूबसूरत मॉडल ऐताना लॉपेज को ही देख लीजिए। यह हर महीने औसतन 3 लाख रुपए कमा लेती है।


प्रोग्राम तय करती है टीम

ऐताना को क्या करना है, इसको लेकर हर हफ्ते क्रूज की एजेंसी के सदस्यों की मीटिंग होती है। इसमें उसके पूरे सप्ताह का शेड्यूल तय होता है। मसलन, क्या करेगी, किन स्थानों पर जाएगी और कौनसी तस्वीरें शेयर की जाएंगी? हालांकि इसके लिए कोई फोटोशूट नहीं होता है, बल्कि एआइ और डिजाइन के जरिए बनाई जाने वाली तस्वीरें ही शेयर की जाती हैं।

 मुश्किल दौर में थे, तब आया आइडिया

पिछले वर्ष क्रूज मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक एआइ मॉडल बनाया, जिसका नाम ऐताना रखा। यह वर्चुअल मॉडल इतनी लोकप्रिय हुई कि लाखों के विज्ञापन मिलने लगे। ऐतना एक लाख रुपए प्रति ऐड चार्ज करती है। हाल ही एक स्पोट्र्स सप्लीमेंट कंपनी का बड़ा चेहरा भी बन गई। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही महीने में इंस्टाग्राम पर इसके एक लाख 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर हो गए।

ऐताना लोपेज़ का इंस्टाग्राम अकाउंट

https://www.instagram.com/fit_aitana/

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023