कानपुर मुठभेड़ : कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

लखनऊ: कानपुर के चौबेपुर में पुलिस टीम पर हमलाकर करने के बाद सीओ सहित आठ जवानों की निर्मम हत्या करने वाला विकास दुबे उज्जैन सेगिरफ्तार हुआ है। विकास दुबे बीते सात दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। कुख्यात गैंगस्टर दुबे सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी उसे चौकी लेकर पहुंचे।‌ बाद में उज्जैन एसपी मनोज सिंह दुबे को गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए।

विकास के दो साथी एनकाउंटर में ढेर

8 जवानों की निर्मम हत्या करने के बाद कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे यूपी पुलिस को 7 दिनों से चकमा देकर उज्जैन पहुंच गया था। पुलिस ने विकास दुबे के दो साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। जानकारी के अनुसार रणवीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। प्रभात मिश्रा पुलिस के कस्टडी से भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं रणबीर शुक्ला महुआ हाईवे के पास कार लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहा था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो फायरिंग करनी शुरू कर दी इसी दौरान पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

दोनों साथियों के एनकाउंटर के बाद विकास दुबे का मनोबल टूट चुका था। मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे महाकाल के प्रांगण में खुद का नाम चिल्ला चिल्ला कर पुलिस को सूचना दी। जिसके आधार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने महाकाल थाना के मदद से उसे गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम की ओर ले कर गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023