कानपुर मुठभेड़: माँ ने कहा – बेटे ने बहुत बुरा काम किया पकड़ कर उसे गोली मार दो


कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी होमगार्ड का एक जवान और एक आम नागरिक भी घायल हैं। इस घटना के बाद विकास दुबे की मां ने कहा कि उनके बेटे को देखते ही गोली मार दिया जाए उसने बहुत बुरा काम किया है।

पुलिस की 100 टीम विकास की तलाश में

घटना के बाद पुलिस की 100 टीम विकास दुबे को खोजने में जुट गई हैं। विकास के चाचा रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं 8 पुलिसकर्मी को मार गिराने के बाद विकास दुबे के चाचा के घर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर की है।

माँ ने कहा एनकाउंटर दो

विकास दुबे की मां ने बताया कि उनके बेटे के साथ उनका कोई संपर्क नहीं है। जेल से छूटने के बाद वह कभी उनसे मिलने नहीं आया। उन्होंने कहा कि वह कब तक पुलिस से छुपते हुए फिरेगा। उसे सरेंडर कर देना चाहिए या एनकाउंटर कर देना चाहिए।

राजनीतिक वर्चस्व के लिए अपनाया अपराध का रास्ता

विकास की मां ने बातचीत के दौरान बताया कि विकास विधायक बनना चाहता था विकास के साथ उसके गांव के कई लड़के साथ में है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023