कृषि बिल : सचिन पायलट बोले – इस कानून की मांग किसने की थी?

जयपुर: नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा पर विपक्षी दल हमलावर है। देश भर में इस कानून के खिलाफ किसानों समेत कई राजनीतिक पार्टियों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कृषि कानून को लेकर जब आप अपनी मंत्री को नहीं समझा पाए तो किसानों को क्या समझाएंगे।

सचिन पायलट ने सवालिया लहजे में कहा, इस कानून की मांग किसने की थी? या तो किसान कहते कि हमारी ये मांग है तो आप उसकी मांग को पूरा करते। जब आप अकाली दल की कैबिनेट मंत्री को समझा नहीं पाए। आप किसानों को क्या समझा पाएंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023