जगदलपुर-रायपुर पर हुआ सड़क हादसा, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

सोहेल रज़ा

जगदलपुर। यात्री बस पलटने से 6 यात्री हादसे के शिकार हो गये। नेशनल हाइवे में घायलों को 108 मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका ईलाज जारी है। यह घटना बस्तर थाना क्षेत्र की है।

दुर्घटना रायपुर-जगदलपुर मार्ग NH 30 मांझी पारा के पास हुई है। नरेश ट्रेवल्स की बस दुर्घटना का शिकार हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई।


News Share
CIN News | Bharat timeline 2023