जामुन | स्वाद के साथ-साथ कई तरह के गुणों से भरा है यह फल ; जानिए फायदे यहाँ

हेल्थ डेस्क: गर्मी के मौसम के जाने से पहले और बारिश के आने से पहले जामुन बाजार में दिखने लगता है। जामुन का असल मज़ा हल्का नमक मिलाने के बाद ही आता है। जामुन स्वाद के साथ-साथ कई तरह के गुणों से भरा है। यह स्वाथ्य के साथ-साथ त्वचा के निखार में भी मदद करता है। एक दिलचस्प बात यह है कि जामुन के साथ अगर आम रस को बराबर मात्रा में मिलाकर पिया जाए तो और भी कारगर होगा। यह मुधमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद है। आइये जानते हैं


ये हैं जामुन के फायदे


  1. जामुन और आम रस को समान मात्रा में मिलाकर पीने से मधुमेह के रोगियों को फायदा मिलता है। यह त्वचा को निखारता भी है। यह त्वचा के रंग बनाने वाली रंजक द्रव्य मेलानिन कोशिका को सक्रिय करता है।
  2. गठिया के रोगियों के लिए जामुन रामबाण की तरह काम करता है। यह गठिया के उपचार में बेहद फायदेमंद है। इसकी छाल को खूब उबालकर बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाने से गठिया में आराम मिलता है।
  3. अगर किसी व्यक्ति के मुंह में छाले हैं तो जामुन का रस आरामदायक साबित होगा। छाले होने पर जामुन के पत्तों को चबाया जाए तो इससे जल्दी ठीक हो जायेंगे।
  4. जामुन का रस, शहद, आंवले या गुलाब के फूल का रस बराबर मात्रा में मिलाकर एक-दो माह तक प्रतिदिन सुबह के वक्त सेवन करने से रक्त की कमी एवं शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। यौन तथा स्मरण शक्ति भी बढ़ जाती है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023