ज्येष्ठ नागरिक मंच नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने किए 31 हजार रुपये दान

भिलाई: कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन ने कई प्रयास कर रही है। इसी के साथ ही संकट की इस घड़ी में लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमारे भिलाई के वरिष्ठजन भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। इस संकट की घड़ी जरुरत मंद लोगो की मदद करने के लिए

ज्येष्ठ नागरिक मंच नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिकों 31000 रुपए महापौर व विधायक देवेंद्र यादव के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए दान किया है। इस राशि से गरीब व असहाय लोगो को 2 वक्त का भोजन मिल सके।इसके लिए चावल,दाल, तेल,आटा आदि राशन सामग्री का पैकेट तैयार कर दान किया है।

यहीं इसके अलावा ज्येष्ठ नागरिक मंच नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने पीएम सहायता कोष में भी करीब 3 लाख 75 हजार रुपये की राशि दान किए है। ताकि सरकार इस राशि से जरूरत मंद गरीब मजदूर जो लौकडाउन में घर पर ही है। और मजदूरी करने नहीं जा पा रहे।जिनके पास भोजन के लिए राशन नहीं है। ऐसे लोगो की मदद के लिए महापौर व भिलाई नगर विधायक ने भिलाई में डोनेशन ऑन व्हील्स की शुरुवात की। जिसके माध्यम से भिलाई के समाजसेवी संस्था व महानुभाव लोग अपना-अपना सहयोग दे रहे है। और स्वयं दान करके सभी से सहयोग की अपील की।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023