सोने से बना होटल | वाॅशरूम से लेकर खाने के बर्तन भी सोने के बने, एक रात ठहरने के लिए देनी होगी इतनी रकम

नई दिल्ली: कोरोना की महामारी के बाद सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। यह कहने से भी गुरेज नहीं कि आम आदमी अब सोना खरीदने के पहले 10 बार सोचेगा। पर दुनिया में अजीबो-गरीब शौक पालने वालों की भी कोई कमी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो पूरी तरह से सोने से न केवल बना है बल्कि उसके दरवाजे, टेबल, खिड़कियां, खाने के बर्तन सभी सोने के बने हुए हैं। यहां एक रात ठहरने की कीम 75 हजार रूपये है।

यह होटल वियतनाम की राजधानी हनोई में है। होटल का नाम डोल्से हनोई गोल्डन लेक है। इस होटल की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस होटल को बनाने में 11 साल लगे हैं, वहीं इसे बनाने का खर्च करीब 1493 करोड़ रुपए आया है।

सोने के इस होटल में वॉशरूम में तो बाथटब, सिंक, शॉवर सभी एक्सेसरीज पर सोने की परत चढायी गयी है। बेडरूम में रखा हर सामान सोने से सजा हुआ है। सोफा, बेड, टेबल सभी पर सोन की परत चढ़ाने के साथ-साथ नक्काशी का भी काम किया गया है।

सोने से बने इस होटल का इंटीरियर देखते ही बनता है। वहीं एक्सीटीरियर पर भी खासी मेहनत की गयी है। 25 मंजिला इस होटल को 5 स्टार रेटिंग दी गयी है। वहीं इस होटल में एक रात रूकने का किराया 20 हजार रूपये है, यदि आप डबल बेडरूम सुइट बुक करते हैं तो आपको इसके लिए एक रात के लिए करीब 75 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023