पाकिस्तान में भारत के दो राजनयिक लापता, ISI की करतूत होने की आशंका

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त से दो अधिकारियों के गायब होने की खबर है। पिछले कुछ घंटों से इन अधिकारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।हाल में समाचार एजेंसी एएनआई ने रिपोर्ट दी थी कि किस तरह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आइएसआइ भारतीय अधिकारियों का पीछा कर रही थी और उन्हें परेशान कर रही थी। इस बात के संकेत हैं कि पाकिस्तान में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया के निवास पर आइएसआइ की मौजूदगी और बढ़ गई है।

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान अधिकारियों को भारत में जासूसी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके बाद भारतीय राजनयिकों के लापता होने की घटना सामने आई है। दिल्ली में पाक अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भारत से निष्कासित कर दिया गया था। भारत ने इस महीने के शुरू में दो पाकिस्तानी अधिकारियों को जासूसी के लिए देश से बाहर कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया भी जाहिर की थी।

भारत सरकार इस्लामाबाद की घटनाओं पर बारीकी से नजर रखे हुए है। भारतीय उच्चायोग ने स्थानीय अधिकारियों से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है और पाकिस्तान के विदेश विभाग के समक्ष मामला उठाया है। इस घटना से भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध और खराब हो सकते हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023