पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत का सिंह का निधन हो गया है। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जसवंत सिंह 82 साल के थे।

जसवंत सिंह 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर सियासत के मैदान में उतरे थे। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वह अपने कैरियर के शीर्ष पर थे। 1998 से 2004 तक राजग के शासनकाल में जसवंत ने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालयों का नेतृत्व किया।

भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक जसवंत सिंह को पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय किस्मत आजमायी मगर हार का सामना करना पड़ा। 2014 में ही गिरने के कारण उन्हें सिर में गंभीर चोट आयी, इसके बाद से वे कोमा में थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023