बालोद | LOCK DOWN के दौरान आर्मी जवान ने पुलिसकर्मियों पर लाठी और तलवार से किया हमला: जानिए मामला

रायपुर: कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन के बावजूद लोग अभी भी सड़कों पर निकल रहे हैं। इस बीच बालोद में गुरुवार दोपहर आर्मी जवान ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें हैड कांस्टेबल विकास राजपूत और कांस्टेबल कमलेश रावटे घायल हो गए। दोनों को अर्जुंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

पुलिसकर्मियों की पुचतच पर जानकारी भी दी फिर भी की गई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, आर्मी जवान की बहन सब्जी बेचती है। वह घर लौट रही थी। इस दौरान छुट्‌टी पर घर आया जवान भी उसके साथ था। अर्जुन्दा नगर के दाऊपारा चौक पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जवान ने पुलिसकर्मियों पर लाठी और तलवार से हमला कर दिया। वहीं आर्मी जवान का कहना है कि पुलिसकर्मियों के पूछने पर उसने जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। दोनों ने अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है। 

बाहर मिलने पर एफआईआर दर्ज होगी

वहीं, प्रदेश में दोपहर होने के साथ ही सड़क पर लोगों की भीड़ कम हो गई है। सरकार भी ऐसे लोगों के खिलाफ और ज्यादा सख्ती बरतने लगी है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि बाहर मिलने पर एफआईआर दर्ज होगी और वाहन जब्त किए जाएंगे। इससे जहां एक ओर सड़कें सूनी हैं, वहीं बाजारों में भीड़ उमड़ी है। लोगों को इस बात का डर ज्यादा है कि लॉकडाउन को और बढ़ाया जा सकता है। इसके चलते सब्जियों और राशन के दाम बढ़ गए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023