बड़ी ख़बर | उन्नाव दुष्कर्म केस में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर भाजपा से निष्कासित, पीड़िता की हालत नाजुक

लखनऊ:

उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने गुरुवार को पार्टी से निकाल दिया। कुलदीप उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक है। फिलहाल, वह दुष्कर्म मामले में उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद है। उधर, रविवार को सड़क हादसे में जख्मी हुई पीड़िता और उसके वकील की हालत नाजुक बनी है। दोनों का इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार को डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता और वकील की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

बसपा, सपा के बाद भाजपा का दामन थामा

कुलदीप पहली बार 2002 में बसपा के टिकट पर उन्नाव सदर सीट से विधायक चुना गया था। इसके बाद 2007 में इसी जिले की बांगरमऊ और 2012 में भगवंतनगर सीट से सपा का विधायक रहा। 2017 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कुलदीप ने भाजपा का दामन थाम लिया। बीते 17 सालों से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का इलाके में खास दबदबा है। यही वजह रही कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खुद साक्षी महाराज जेल में उससे मिलने पहुंचे थे।

प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार निशाना साध रहीं


News Share
CIN News | Bharat timeline 2023