भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 85362 नए मरीज़

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 85,362 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 59 लाख का आंकड़ा पार हो गया है। वहीं, 24 घंटे में 1,089 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 85,362 नए मामले सामने आए और 1,089 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,03,933 है जिसमें 9,60,969 सक्रिय मामले, 48,49,585 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट मामले और 93,379 मौतें शामिल हैं।

शुक्रवार को सामने आए 86,052 नए मामले

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,052 नए मामले सामने आए और 1,141 मौतों हुईं। देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 58,18,571 है जिसमें 9,70,116 सक्रिय मामले, 47,56,165 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 92,290 मौतें शामिल हैं।

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में कुल रिकवर मामलों की संख्या 45 लाख

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख (1,01,468) से अधिक नई रिकवरियां दर्ज की गई। देश में कुल रिकवर मामलों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। इसी के साथ देश की रिकवरी दर 80.86% हुई।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023