मुठभेड़ | सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली के ऊपर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से नक्सली का शव बरामद करने के साथ ही बंदूक, हैंडग्रेनेड सहित अन्य सामान जब्त किया है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह चितलनार क्षेत्र में हुई है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है। 


जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुसपाल थाने से डीआरजी की टीम को रवाना किया गया था। चितलनार में मुंडवाल के जंगलों में अचानक जवानों पर वर्दीधारी व अन्य नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। 


सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सली का शव बरामद कर लिया। उसकी पहचान सुकमा के भंडारपद गांव निवासी पोडियम कामा उर्फ नागेश के रूप में हुई है। उसके नागेश आंध्र-ओडिशा बार्डर पर सक्रिय नक्सली संगठन का सदस्य था। उसके ऊपर ओडिशा सरकार ने भी 4 लाख का इनाम घोषित किया था। जवानों ने उसके शव के पास से ही बंदूक, टिफिन बम, 2 हैंडग्रेनेड, 3 डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद किया है। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023