युकां अध्यक्ष को 48 घंटे की नोटिस, वहीं 6 युकांइयों को 6 साल के लिए संगठन से किया बाहर

सांसद दीपक बैज और जगदलपुर जनपद की अध्यक्ष अनिता पोयाम पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी

जगदलपुर: जनपद पंचायत जगदलपुर के उपाध्यक्ष चुनाव हारने के बाद कांग्रेस समर्थित जपं अध्यक्ष अनिता पोयाम और सांसद दीपक बैज के खिलाफ सोशल मीडिया में मोर्चा खोलने वाले युकांइयों पर 6 साल की निष्कासन की कार्रवाई की गई है। यही नहीं, उपाध्यक्ष का चुनाव हारने वाले जीशान कुरैशी, जो युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं, उनसे भी इस मामले में जवाब तलब किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय ने युकां के युकां जगदलपुर विधानसभा महासचिव आकिब रजा, युकां सदस्य इदरिस रिजवी, युकां सदस्य दीप नागरची, युकां जगदलपुर विधानसभा पदाधिकारी वसीम अहमद, राहुल और संजू को संगठन से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा युकां के जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी से भी 48 घंटे के अंदर मामले में जवाब तलब किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023