राजधानी रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज ; जानिए पूरा मामला

रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि संबित पात्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 153 ए, 298, 505 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

दरअसल कल संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि नेहरू और राजीव को भ्रष्ट कहने पे ..कांग्रेसियों ने complain किया है ..teacher से ..अभी तो और जलील होना बाक़ी है नेहरू ने तो कश्मीर समस्या को भी जन्म दिया.. न होते नेहरू न होता कश्मीर समस्या राजीव गांधी ने तो बोफ़ोर्स की चोरी की और ३००० सिखों का क़त्ल भी कराया जाओ और कम्प्लेन करो

देखिये ट्वीट यहां

संबित पात्रा के इस ट्वीट के बाद यूज़र्स ने कई प्रतिक्रियाएं भी दी है।

बहरहाल संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है एवं अब ये देखने योग्य होगा कि पुलिस इस मामले पर क्या कार्रवाही करती है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023