रायपुर | दो सिपहियों को शराब दूकान में बंद कर करवाया गिरफ्तार ; जानिए मामला

रायपुर: फ़र्ज़ी आबकारी अधिकारी बनकर माना इलाके की शराब भट्टी से वसूली करने के आरोप में दो सिपाहीयो के गिरफ्तार होने की खबर है। दोनों सिपाहियों को शराब दूकान में ही बंद कर पुलिस को सुचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक, माना स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शनिवार शाम करीब 4 बजे सिपाही राजेश शर्मा और सत्येंद्र राठौर पहुंचे। एक ने खुद को आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर अजय पांडेय बताया और शराब मांगी। दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने अजय पांडेय का नाम सुना था तो दोनों को शराब दे दी। आरोप है कि शराब पीने के दौरान कर्मचारियों से गाली-गलौच करने के साथ ही दोनों रुपयों की भी मांग करने लगे।

इसी बीच दुकान का सुपरवाइजर भीषम लाल वहां पहुंच गया। भीषम लाल आबकारी इंस्पेक्टर अजय पांडेय को पहचानता था। उसने दोनों आरोपी सिपाहियों शराब व रुपए देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर दोनों सिपाहियों ने उसके साथ गाली गलौच करने लगे। किसी तरह सुपरवाइजर वहां से छूटा और दोनों सिपाहियों को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया। इसके बाद माना थाना पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ माना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पकड़े गए दोनों सिपाहियों में एक पहली और दूसरा चौथी बटालियन में है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023