लॉक डाउन | छत्तीसगढ़ पुलिस ज़बरदस्त मुस्तैसद ; पिछले 24 घंटे में 23 FIR दर्ज

रायपुर: कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन कर तीसरे चरण में भी पुलिस सख्ती से मैदान में डटी हुई है। छत्तीसगढ़ में  लॉकडाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 23 FIR दर्ज किये हैैं।

गरियाबंद में 1, महासमुंद में 4, बलौदाबाजार में 2, दुर्ग में 1, राजनांदगांव 3, बालोद में 1, कबीरधाम में 1 , मुंगेली में 8, रायगढ़ में 1, बस्तर में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023