JAGDALPUR | भोला झा पर पार्टनर ने किया टंगिया से हमला, खदान को लेकर हुआ विवाद

जगदलपुर। व्यापार से उपजे विवाद में दो पार्टनर्स के बीच जानलेवा मारपीट की खबर है। एक पार्टनर ने दूसरे पर टंगिये से हमला कर दिया है। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

शहर के कारोबारी भोला झा पर सोमवार को कोडेनार इलाके में उसके ही एक पार्टनर ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस इलाके में भोला झा की कोई गिट्टी की खदान है। इसी खदान को लेकर हुए विवाद के बाद भोला झा पर टंगिये से हमला हुआ है।

हमले के बाद भोला को मेकाज के आपातकाल ओपीडी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अफसर अभी हमला करने वाले आरोपी और हमले की पूरी कहानी स्पष्ट नहीं कर पा रहे है। फिलहाल भोला झा का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023