श्रीराम केयर अस्पताल रेप मामला : तहसीलदार के समक्ष हुई शिनाख्ती परेड : छात्रा ने पहचान कर दिया बयान

बिलासपुर: श्रीराम केयर अस्पताल रेप मामले में आज तहसीलदार के समक्ष शिनाख्ती परेड की गई। आज 10 बजे तहसील कार्यालय में 12 लोगों को शिनाख्ती परेड में पेश किया गया। जिसमें पीड़ित छात्रा ने दो लोगो की शिनाख्ती की है। पहचान के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अब दोनों संदेहियों से पुलिस अपने तरीके से पूछताछ करेगी। इस दौरान पीड़िता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को शरीर के निशान दिखाए। उनसे बयान में दर्ज कराया कि दो लोगों ने उसके साथ अनाचार किया है।

शिनाख्ती परेड के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया की लड़की ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। रिपोर्ट बन्द लिफाफे में सिविल लाइन थानेदार के हवाले कर दिया गया है। नाम की जानकारी थानेदार देंगे। इसी बीच श्रीराम अस्पताल प्रबंधन से मीडिया ने सवाल किया तो उनकी तरफ से कहा गया कि संदेही लोग उसके कर्मचारी नहीं है। इस मामले में हमें और ज्यादा कुछ नही कहना है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023