संबित पात्रा पर FIR होने के बाद राजधानी पुलिस ने भेजा तीसरा नोटिस

रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रावक्ता संबित पात्रा इन दिनों संक्रमित होकर स्वास्थ्यगत  परेशान चल रहे है वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी परेशानी में इज़ाफ़ा किया है।  राजधानी पुलिस ने उन्हें तीसरी बार नोटिस जारी किया है। संबित को पहले 20 मई, फिर 2 जून और अब 8 जून को रायपुर बुलाया गया है।

बता दें की पिछली दो नोटिस के बाद भी पत्रा अभी तक उपस्तिथ नही हुए है इसलिए उन्हें तीसरा नोटिस जारी कर तलब किया गया है।

गौरतलब है कि  संबित पात्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट से सन् 1984 के सिक्खों के कत्ल, कांग्रेस पार्टी और उनके वरिष्ठ-दिवंगत नेताओं पर टिप्पणी की थी। इसी मामले में रायपुर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 200/2020 धारा 153ए, 298, 505(2) भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023