सुशांत सिंह राजपूत का आखरी इंस्टा मैसेज : बिहार से मुंबई का सफ़र, टीवी कार्यक्रम, फ़िल्में – सबकुछ देखिये यहाँ

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर जान दे दी है. आज दोपहर आयी इस खबर ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है. मौत की खबर के बाद एक तरफ जहां बॉलीवुड में मातम पसर गया, तो वहीं दूसरी तरफ उनके पटना स्थित घर पर भी मातम पसर गया. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 6 महीने से डिप्रेशन में थे और तीन जून 2020 को इंस्टाग्राम में की गयी सुशांत की आखरी पोस्ट में उन्होंने मां को याद किया था.

” आंसू की बूंदों से धुंधला अतीत हवा में घुलता जा रहा है। अंतहीन सपने मुस्कान ला रहे हैं और एक क्षणभंगुर जीवन.. दोनों के बीच से गुजर रहा। मां। ”

https://www.instagram.com/p/CA-S3cIDWOx/?utm_source=ig_web_copy_link

सुशांत सिंह राजपूत: बिहार से मुंबई का सफ़र

मूलत: सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीवी और फ़िल्म अभिनेता थे. पूर्णिया जिले के बी कोठी प्रखंड के मलडीहा निवासी थे. पटना के राजीव नगर में भी उनका घर था, जहां उनके पिता केके सिंह रहा करते हैं. सर्वप्रथम उन्होंने किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली. इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए. फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई. इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे. फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चड़ गया. सुशांत का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले के महीदा में हुआ था.

टीवी कार्यक्रम

  • 2008–2009: किस देश में है मेरा दिल – प्रीत ललित जुनेजा के रूप में
  • 2009–2011: पवित्र रिश्ता – मानव दामोदर देशमुख के रूप में
  • 2010–2010: ज़रा नचके दिखा – (सीज़न 2) प्रतिभागी के रूप में
  • 2010–2011: झलक दिखला जा 4 – प्रतिभागी के रूप में

फ़िल्में

  • साल शीर्षक किरदार टिप्पणी
  • 2013 काय पो छे! ईशान भट्ट
  • 2013 शुद्ध देसी रोमांस रघु राम
  • 2014 पीके सरफ़राज़ यूसुफ़
  • 2015 डिटेक्टिव ब्योमकेस बक्सि ब्योमकेस बक्सि
  • 2016 एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी महेंद्र सिंह धोनी
  • 2017 रबता प्री प्रोडक्सन
  • 2018 चंदा मामा दूर के प्री प्रोडक्सन
  • 2018 केदारनाथ मनसूर
  • 2019 छिछोरे

मृत्यु

14 जून 2020 को मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या के कारण मुंबई में निधन.

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023