हाथरस गैंगरेप | पीड़िता की दिल्ली में इलाज दौरान मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। पीड़िता बीते पंद्रह दिन से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी, लेकिन वो हार गई। बीते 14 सितंबर को हाथरस में 19 साल की लड़की के साथ चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया था। आरोपियों ने उसकी जीभ काट दी।

पीड़िता की मौत के बाद अब यूपी में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ,समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती समेत कई विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार को घेरा है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सोमवार को हालत बिगड़ने और स्वास्थ्य में सुधार न होने की वजह से अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। घटना के नौ दिनों के बाद बच्ची होश में आई थी, जिसके बाद उसने वारदात को इशारों में बयान किया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023