Rape Case | 12 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, 30 साल के शख्स ने किया था रेप

जोधपुर: वह केवल 11 साल और 7 महीने की खुद मासूम बच्ची है लेकिन अब वह खुद मां बन चुकी है। किसी की हैवानियत का शिकार हुई वह नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया है। बच्ची के प्रसव के बाद जब परिजनों से बात की तब पता चला कि 9 महीने पहले एक शख्स ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। बच्ची के पिता का देहांत हो चुका है और वह अभी कक्षा 6 वीं में पढ़ रही है।

परिजनों ने बताया कि 9 महीने पहले पड़ोस में ही रहने वाले 30 वर्षीय आरोपी अरविंद ने बच्ची को मोबाइल मंे वीडियो दिखाने का लालच दिया और फिर उसका बलात्कार किया। पहले तो बच्ची ने डर के कारण यह बात किसी को भी नहीं बतायी। जब रविवार को उसकी तबीयत खराब हुई तो पहले उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां बच्ची के पे्रग्नेंट होने की जानकारी मिली। बच्ची को तुरंत उम्मेद अस्पताल रेफर किया गया जहां उसने एक बच्‍चे को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी अरविंद को हिरासत में ले लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023