MAHASAMUND | सब्जी के बोरियों के नीचे छुपा रखा 1300 क्विंटल गांजा, 2.60 के करीब है बाजार में कीमत, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

महासमुंद: सब्जी के बोरियों के नीचे छुपाकर करीब 1300 क्विंटल गांजा की तस्करी की जा रही थी। महासमुंद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आयशर ट्रक को टेमरी नाका के पास पकड़ा था। जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो सब्जियों के बोरियों के नीचे 1300 क्विंटल गांजा छुपाया गया था। आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

आरोपियों ने बताया कि डिलवरी दिल्ली में होनी थी। बाजार में जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख बतायी जा रही है। यह इस वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023