IPL | शेड्यूल हुआ जारी, 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा आगाज

दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा. उद्घाटन मैच में पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में मुकाबला होगा. इसके बाद रविवार 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला होगा. सोमवार 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुबई में भिड़ेंगे. 

53 दिनों तक चलेगा IPL

टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा. IPL फाइनल 10 नवंबर को होगा. इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे. आयोजकों ने नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है जो कि पहले रात 8 बजे था.


IPL 2020 का पूरा शेड्यूल

  • 19 सितंबर – शनिवार – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 20 सितंबर – रविवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
  • 21 सितंबर – सोमवार – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 
  • 22 सितंबर – मंगलवार – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 23 सितंबर – बुधवार – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस 
  • 24 सितंबर – गुरुवार – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 25 सितंबर – शुक्रवार – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 
  • 26 सितंबर – शनिवार – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 27 सितंबर – रविवार –  राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
  • 28 सितंबर – सोमवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस 
  • 29 सितंबर – मंगलवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 30 सितंबर – बुधवार – राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 1 अक्टूबर – गुरुवार – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस
  • 2 अक्टूबर – शुक्रवार – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 3 अक्टूबर – शनिवार – राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 3 अक्टूबर – शनिवार – दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 4 अक्टूबर – रविवार – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 
  • 4 अक्टूबर – रविवार – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 5 अक्टूबर – सोमवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 6 अक्टूबर – मंगलवार – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 
  • 7 अक्टूबर – बुधवार – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 8 अक्टूबर – गुरुवार – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 9 अक्टूबर – शुक्रवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 10 अक्टूबर – शनिवार- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 10 अक्टूबर – शनिवार- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 11 अक्टूबर – रविवार – राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 11 अक्टूबर – रविवार – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 12 अक्टूबर – सोमवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 13 अक्टूबर – मंगलवार – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 14 अक्टूबर – बुधवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 15 अक्टूबर – गुरुवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
  • 16 अक्टूबर – शुक्रवार – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 17 अक्टूबर – शनिवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 17 अक्टूबर – शनिवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 18 अक्टूबर – रविवार – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 18 अक्टूबर – रविवार – मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
  • 19 अक्टूबर – सोमवार – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 20 अक्टूबर – मंगलवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
  • 21 अक्टूबर – बुधवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 22 अक्टूबर – गुरुवार – राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 23 अक्टूबर – शुक्रवार – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 24 अक्टूबर – शनिवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 24 अक्टूबर – शनिवार – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 25 अक्टूबर – रविवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 25 अक्टूबर – रविवार –  मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स  
  • 26 अक्टूबर – सोमवार – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 27 अक्टूबर – मंगलवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 28 अक्टूबर – बुधवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
  • 29 अक्टूबर – गुरुवार – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 30 अक्टूबर – शुक्रवार – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 31 अक्टूबर – शनिवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 31 अक्टूबर – शनिवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 1 नवंबर – रविवार – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
  • 1 नवंबर – रविवार – राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2 नवंबर – सोमवार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 3 नवंबर – मंगलवार – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

इस बार क्या नया

  • कोरोना के कारण टूर्नामेंट बगैर दर्शकों के बायो-सिक्योर माहौल में होगा
  • आईपीएल के हर 5वें दिन खिलाड़ी और स्टाफ का कोरोना टेस्ट होगा
  • टूर्नामेंट में सभी फ्रेंचाइजी अनलिमिटेड कोरोना सब्सटिट्यूट ले सकेंगी
  • शाम के मैच पुराने शेड्यूल से आधा घंटा पहले यानी 7.30 और दोपहर के 3.30 बजे से होंगे
  • आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल रविवार की बजाए वीक-डे में खेला जाएगा
  • टूर्नामेंट में 10 डबल हेडर यानी एक दिन में 2-2 मैच होंगे
  • कमेंटेटर्स घर से बैठकर लाइव कमेंट्री करेंगे

अनलिमिटेड कोरोना सब्सटिट्यूट होंगे

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कोरोना के कारण हर एक टीम को सिर्फ 24 खिलाड़ी ही साथ ले जाने की इजाजत दी है। पहले फ्रेंचाइजी को 25 खिलाड़ी रखने की अनुमति थी। टूर्नामेंट में अनलिमिटेड कोरोना सब्सटिट्यूट की भी मंजूरी दी। यानी टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव निकलता है, तो टीम उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी टीम में शामिल कर सकेंगी।


News Share
CIN News | Bharat timeline 2023