2 साल की बच्ची की माँ ने आग लगाकर की ख़ुदकुशी, पति से हुआ था विवाद

मुंगेली : एक महिला ने आग लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला घटना के वक्त घर में अकेली थी। वह अपनी बच्ची को पड़ोस में छोड़ आई थी। इसके बाद उसने अपने शरीर पर केरोसीन डाल लिया और आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना लोरमी के वार्ड क्र. 2 डोंगरीपारा की है। पड़ोसी ने बताया कि- ‘वह मृतिका के 2 वर्षीय बच्ची को शाम करीब 4 बजे घर पहुंचाने गई, तब अचानक देखी महिला जल रही थी। इस दौरान मृतिका बुरी तरह से आग की चपेट में थी। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। इसकी जानकारी तत्काल पड़ोसी ने आस-पास के लोगों को दी। जिसके बाद मौजूद लोगों ने जलते हुए शरीर को बुझाने शरीर में पानी डाला, लेकिन महिला की मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतिका का पति मनोज यादव अपनी पत्नी से आपसी विवाद के चलते 24 जनवरी के बाद से घर ही नहीं गया है। इस मामले में लोरमी पुलिस बयान दर्ज किया लिया है और जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023