Youngest-Mayor | 21 साल की आर्या राजेन्द्रन ने रचा इतिहास, देश की सबसे कम उम्र की बनी महापौर, इस नगर निगम की संभालेंगी कमान

तिरुवनंतपुरम: आर्या राजेन्द्रन ने इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र की महापौर होने का खिताब अपने नाम किया है। आर्या की उम्र महज 21 साल है और वह बीएससी की पढाई कर रही हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिवालय ने उन्हें तिरुवनंतपुरम निगम की नई महापौर बनाया है। पहले वह सोच रही थी कि यह उनके दोस्तों के द्वारा किया गया कोई प्रंैक है पर सच्चाई जानकर वह खुद हैरान हो गयी।

आपको बता दें कि निकाय चुनाव में यह सबसे युवा प्रतिनिधि थी। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी यूडीएफ की श्रीकला को 2872 वोटों से हराया थ। सीपीआईएम ने 100 सीटों वाली इस नगर पालिका में 51 सीट जीते हैं, वहीं बीजेपी के खाते में 35 सीटें, कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ को 10 सीटें और निर्दलीय को 4 सीटें मिली हैं। सीपीआईएम ने कहा कि वह अपनी टीम में पढ़ी-लिखी महिलाओं को भागीदारी देना चाहते हैं।

आर्या की माता श्रीलता एलआईसी एजेंट है, वहीं भाई ऑटोमोबाइल इंजीनियर, दोनों भी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। आर्या को शुरू से राजनीति में रूझान था। वह छः साल की उम्र में बच्चों की पार्टी बाला संगम की सदस्य बन गयी थी और आज उसकी प्रदेशाध्यक्ष है। आर्या स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की पदाधिकारी भी हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023