RAIPUR | 25 जिले होंगे अनलाॅक, तीन जिलों में जारी रहेगा लाॅकडाउन, राजधानी में पूरे खुले रहेंगे बाजार

रायपुर: कोरोना की रफतार धीमी होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में लाॅकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार ने कलेक्टरों को आदेश दिए हैं, जिसके बाद कई जिले अनलाॅक हो गए हैं। रविवार को पूर्ण लाॅकडाउन भी हटा लिया गा है। उन जिलों में लाॅकडाउन हटेगा, जहां पाॅजीटिव रेड 8 प्रतिशत से कम है। जबकि अधिक पाॅजीटिव रेट होने पर लाॅकडाउन जारी रहेगा।

प्रदेश के 25 जिलों में पाॅजीटिव रेट 8 प्रतिशत से कम है। जबकि तीन जिलों में पाॅजीटिव रेट काफी ज्यादा है। धमतरी मंे 14 प्रतिशत, रायगढ़ में 12 और सूरजपुर में यह आंकड़ा 15 प्रतिशत है। राजधानी रायपुर अब पूरी तरह से अनलाॅक हो गया है। शाॅपिंग माॅल भी खुल जाएंगे।

हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। शाम 6 से सुबह 6 बजे तक सभी कुछ बंद रहेगा। आज से पूरी तरह से बाजार खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि शाम के वक्त जिला प्रशासन सभी दुकानें और बाजार बंद करवाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023