GANGRAPE | 36 की विवाहिता महिला के प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, मामले का खुलासा करने पर पति को कुल्हाड़ी से काटने की दी धमकी

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से गैंगरेप की खबर सामने आई है। यहां महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्तों से उसका गैंगरेप कराया। आरोपियों ने मामले का खुलासा करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना भितरवार थाना इलाके की 5 अक्टूबर की है। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 36 साल की महिला मजूदर पति के साथ भितरवार में रहती है। यहां रहते हुए उसकी दोस्ती बंटी से हो गई। बंटी मुरैना के सिविल लाइन छोंदा का रहने वाला है। दोनों के बीच बातें होने लगीं। कुछ दिनों बाद पति की गैरमौजूदगी में आरोपी महिला के घर आने-जाने लगा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्यार तक पहुंच गया। कुछ समय बाद शारीरिक संबंध भी बन गए।

महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच इसी साल मार्च से संबंध बने। बंटी और उसके दोस्त कप्तान, नरेश मंगलवार को उसके घर आए। कुछ देर बातें करने के बाद कप्तान और नरेश ने उससे गैंगरेप किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे बॉयफ्रेंड पर बहुत भरोसा था। उसे लगता था कि वह अच्छा जीवन देगा। लेकिन, सब भ्रम था। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि पति को कुल्हाड़ी से काट देंगे। महिला ने कहा कि बंटी वहां खड़ा होकर तमाशा देखता रहा।

मामले को लेकर भितरवार पुलिस का कहना है कि महिला ने गैंगरेप की शिकायत की है। उनका मेडिकल करा लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023