BHANUPRATAPPUR | सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर: नाबालिग ने एक सब इंस्पेक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। होली के दिन आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। बताया जा रहा है कि वह नयापारा की एक महिला के घर होली मनाने गयी थी, जहां आरोपियों ने उसे दबोच लिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपी महिला का नाम पूजा ठाकुर है। 2014 में पूजा ठाकुर के खिलाफ भानुप्रतापुर में देह व्यापार के संबंध में मामला दर्ज कराया था। तीनों ही आरोपी कांकेर के हैं। आरोपी उपनिरीक्षक किशोर तिवारी कांकेर में ही पदस्थ है और उसके दो आरोपी बिजनेसमेन हैं। उनको खोजने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास हिरदानी और मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023