Raigarh | आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, शवों के पहचान में जुटी पुलिस

रायगढ: रायगढ़ के सारंगढ क्षेत्र के हरदी गांव में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी है। मृतक में एक बच्चा, 2 महिला सहित 4 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी एक ही गांव से ताल्लुक रखते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चारों किसी काम से बाहर जा रहे थे। मौमस बेहद खराब था और अचानक बिजली चमकने लगी। चारो पैदल थे इसलिए बिजली सीधे उन पर गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023