5 साल के बच्चे ने अकेले दिल्ली से बेंगलुरु किया हवाई सफर, 3 महीने बाद मिला मां से

बेंगलुरु: देशव्यापी लागू लॉकडाउन के चौथे में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो गई है। फंसे और जरूरतमंद लोग अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच पांच साल के एक बच्चे की अनोखी कहानी सामने आई है। दिल्ली में अपने दादा-दादी के पास फरवरी महीने में आने वाला बच्चा विहान शर्मा लॉकडाउन की वजह से अपने घर बेंगलुरु नहीं जा पाया था। इसलिए सोमवार को वह अकेले दिल्ली से बेंगलुरु के लिए हवाई यात्रा किया। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद विहान को लेने के लिए उसकी मां आईं। करीब तीन महीने बाद विहान अपनी मां से मिला है।

तीन महीने बाद मिला अपनी मां से

यात्रा के दौरान एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बच्चे की देखभाल की। अपने बेटे को लेने आई विहान की मां ने कहा कि मेरा 5 साल का बेटा दिल्ली से अकेले आया है। वह करीब तीन महीने से दिल्ली में अपने दादा-दादी के पास था।

दो महीने बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट से करीब 107 हवाई जहाजों ने अन्य राज्यों के लिए उड़ान भरी। वहीं सौ से अधिक फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड की।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023