Raipur | गोलबाजार के व्यवसायी अपहरण मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, विवाद के बाद अमलेश्वर के घर में किया था कैद, 50 हजार रूपयों की थी डिमांड

रायपुर: गोलबाजार के व्यवसायी के अपहरण के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपहरण की घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते व्यवसायी की किडनैपिंग की गयी थी।

आपको बता दें कि शनिवार की रात को व्यवसायी विवेक गुप्ता ने अपने अपहरण की एफआईआर दर्ज करायी थी। व्यवसायी के अनुसार उसका अपहरण 27 नवंबर की रात को किया गया था। अपनी रिपोर्ट में व्यवसायी ने बताया था कि जब वह रोजाना की तरह अपने काॅम्पलेक्स को चेक करने पहुंचा तो काॅम्पलेक्स मंे रहने वाले दो युवक लड़ाई कर रहे थे। जब वह उन्हें छुड़ाने गया तो वह उसे पीटते हुए अमलेश्वर की ओर ले गए।

आरोपियों ने उसे एक घर में कैद रखा और कहा कि वह घरवालों से 50 हजार रूपये मंगाए। विवेक ने अपनी बहन को नदी के पार एक ढाबे पर बुलाया। अपहरणकर्ताओं ने युवक को ढाबे के पास ही खडा किया था। चूंकि वहां भीड़ अधिक थी तो अचानक अपहरणकर्ता गायब हो गए। वहीं युवक अपनी बहन माँ और चचेरे भाई के ढाबा पहुँचने पर उनके साथ वापस आ गया। पुलिस ने इस मामले मंे हिमांशु शर्मा, सार्थक डे, निखिल चंद्राकर, हर्ष शर्मा और रितेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023