Sarguja | कट्टे की नोंक पर दुकानदार के घर से लूटे 5 लाख रूपये, बच्चों को बनाया था बंधक, पुलिस 5 नकाबपोशों की तलाश में जुटी

सरगुजा: लुंड्रा थानाक्षेत्र में डकैती होने से हड़कंप मच गया है। कट्टे की नोंक पर दुकानदार से 5 लाख रूपये लूट लिए गए। इस घटना को 5 नकाबपोशों ने अंजाम दिया है। पुलिस को दी गयी जानकारी में कहा गया है कि सभी लुटेरों के पास तमंचे थे और उन्होंने बच्चों को बंधक बनाकर इस डकैती को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार डकई इलाके में अर्जुन गुप्ता की घर में ही छोटी सी किराने की दुकान है। जिसमें वह रोजमर्रा के अलावा पेट्रोल की छोटी-छोटी बोतल भी रखता है। रात में अर्जुन अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी में गया हुआ था। घर में उसके बच्चे थे। रात करीब 8 बजे 5 नकाबपोश आए और उन्होंने अर्जुन के घर में पेट्रोल लेने के बहाने से दुकान को खुलवाया।

जैसे ही बच्चों ने घर का गेट खोला सभी घर के अंदर चले गए और कट्टे की नोंक पर सभी बच्चों को बंधक बना लिया। घर में मौजूद साढ़े तीन लाख नगदी और डेढ लाख के जेवर लेकर डकैत चले गए। जब अर्जुन गुप्ता घर पहुंचे तो बच्चों ने इस घटना के बारे में बताया। पुलिस ने सूचना प्राप्त होते ही नाकेबंदी कर डकैतों की तलाश में जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023