50 लाख की लूट मामले में पुलिस ने किये कई खुलासे, आरोपियों को पकडने वाली टीम को एक लाख का पुरस्कार

रायपुर: राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में घर घुसकर कट्टे की नोक पर 50 लाख रूपये की डकैती करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट की रकम और हथियार जब्त किए गए हैं। सभी आरोपी हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं और प्रोफेशनल तरीके से डकैती का काम करते हैं। आरोपियों ने कई राज्यों में डकैती की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

प्लायवुड फैक्ट्री में वसूली का काम करने वाला बजरंग शर्मा के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में स्थित घर में गुरूवार की रात में अज्ञात लोग मकान देखने के बहाने पहुंचे थे। उस समय उनके घर पर उनका भाई रामरतन शर्मा अकेले था।

आरोपियों ने घर के अंदर प्रवेश करने के बाद कट्टे की नोक पर उसके भाई से मारपीट करते हुए उसे पलंग में बांध दिया और घर के लॉकर में रखे 50 लाख रूपये लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही डकैतों को धर दबोचा।

एसएसपी आरिफ शेख ने लूट मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी घटना के बाद नागपुर और फिर नागपुर से दिल्ली के रास्ते बीकानेर भागने वाले थे। उन्हें हम ऑनलाइन ट्रैक कर रहे थे। दिल्ली में एक पुलिस टीम जो पहले से मौजूद थी उसे ऑपरेशन में लगाया गया।

दिल्ली से 30 किलोमिटर पहले पांचों आरोपियों को ट्रेन में ही हमारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 49 लाख 10 हजार रुपये बरामद कर लिया गया है। अभी आरोपियों को रायपुर लाया जा रहा है। सभी आरोपी बीकानेर राजस्थान के हैं। मेलाराम इसका मास्टरमाईंड है।

मेलाराम प्रार्थी के यहां 2 साल काम कर चुका था, जिसे गिरफ्तार करने टीम बीकानेर रवाना किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले भी सभी बीकानेर के हैं। प्रार्थी भी मूलरुप से बीकानेर के रहने वाले हैं।

बीकानेर तेजरासर गांव का है अशोक जाखड जो मुख्य आरोपी है। एक औटो वाले से क्लू मिला है कि प्रार्थी के हवाला करोबार की भी सूचना है। उसपर अलग से जांच करेंगे। आरोपियों को पकडऩे वाली टीम को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023